देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम शुरू, जाम से मिलेगी राहत
राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की गई है। इस सिस्टम के तहत प्रमुख चौराहों पर AI आधारित कैमरे लगाए गए हैं, जो ट्रैफिक की निगरानी करेंगे। प्रशासन का कहना है कि इससे दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
बुधवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश
कल बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य मै रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
500 मिलियन डाॅलर के पीपीआर भारत सरकार को प्रेषित
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर ड्रैनेज सिस्टम, आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम) की डीपीआर को अनुमोदन दिया। मुख्य…
राज्य मै HPMV ह्यूमन मेटा नुमा वायरस का अलर्ट जारी
राज्य के स्वास्थ महा निदेशालय द्वारा अन्य राज्यों मै पाए गए HPMV वायरस को देखते हुए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को एहतियात बरतने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
New Tehri News:भिलंगना नैलचामी घाटी से श्रीनगर की दूरी रह जाएगी महज 40 किमी
अब तक तय करते थे लोग 85 किमी की दूरी तय मूलगढ़-ठेला से भेलगढ़ी तक सात किमी सड़क निर्माण को मिली वित्तीय मंजूरी घनसाली (टिहरी)।भिलंगना नैलचामी क्षेत्र के लोगों को नए साल में सड़क की सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने मूूलगढ़-ठेला से भेलगढ़ी तक सात किमी सड़क की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माननीय राज्यपाल को मतदाता जन-जागरूकता के…
नगर निकाय चुनाव-2024 के तहत नामांकन प्रक्रिया
पौड़ी 27 दिसंबर 2024 *जनपद में दो नगर निगम, दो पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं शामिल* *पौड़ी नगर पालिका में एक प्रत्याशी द्वारा वार्ड सभासद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया* पौड़ी/27 दिसम्बर, 2024ः* नगर निकाय चुनाव-2024 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी नगर निकायों में अध्यक्ष…

