उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से नगर निगम देहरादून के मेयर पद के प्रबल दावेदार स्वच्छ छवि के विरेंद्र पोखरियाल ने ठोकी ताल
वर्ष 1993 से 1996 तक तीन वर्ष डी ए वी महाविद्यालय देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए और राज्य आंदोलन में भाग लिया। उत्तराखंड प्रदेश बनने के बाद सन 2000 में प्रदेश युवा कांग्रेस गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 से सहकारी समिति देहरादून अध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रहे हैं। वर्ष 2007 में उत्तराखंड किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष बने। वर्ष 2013 में उत्तराखंड आवास संघ लिमिटेड के निदेशक के पद पर रहे। वर्तमान समय में इफको में दिल्ली गेट की भूमिका में है तथा प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस नगर निकाय गढ़वाल मंडल तथा प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस के पद पर भी आसीन हैं।

